छत्तीसगढ़

वो विसंगति जो किसी ने नहीं देखी… . जब नेता वोट गिन रहे थे… तब रमेश युवाओं का भविष्य… छत्तीसगढ़ के हजारों युवाओं के साथ सबसे बड़ा धोखा… 11 सांसद, 11 प्रभारी…

रायपुर। छत्तीसगढ़ के हजारों युवाओं के भविष्य से जुड़ी सबसे बड़ी मांग अब निर्णायक मोड़ पर पहुंच गई है। रावत जाति को केंद्रीय OBC सूची में शामिल करने और ठेठवार जाति के नाम के उच्चारण में सुधार की मांग को लेकर सर्व यादव समाज छत्तीसगढ़ प्रदेश ने आर-पार की तैयारी कर ली है।

और इस पूरे मिशन के सूत्रधार हैं – सर्व यादव समाज के प्रदेश अध्यक्ष रमेश यदु। वो विसंगति जिस पर आज तक किसी ने ध्यान नहीं दिया ।

समाज प्रमाण पत्र से वंचित :-

छत्तीसगढ़ की राज्य सूची में अहीर के साथ रावत दर्ज है, लेकिन केंद्र की सूची के अनुक्रमांक 01 में रावत गायब है। अंग्रेजी में RAWAT, RAVAT का उल्लेख नहीं। दूसरी तरफ THETHWAR को गलत हिंदी ‘थेथवार’ लिखने से असली ‘ठेठवार’ समाज प्रमाण पत्र से वंचित है।  चयन तो हो जाता है, पर प्रमाण पत्र नहीं बनने से नौकरी हाथ से निकल जाती है। सवाल सीधा युवाओं के, बच्चों के भविष्य का है।

विसंगति को गहराई से समझा :-

रमेश यदु ने इस विसंगति को गहराई से समझा। वे खुद दिल्ली गए, केंद्रीय मंत्री डॉ. वीरेंद्र कुमार खटीक और मंत्रालय के अधिकारियों से बैठकर चर्चा की। शासन की दो फाइलें – 730402 और 748786 जो मंत्रालय में विचाराधीन हैं, उन पर त्वरित निर्णय के लिए दबाव बनाया।

वोट की राजनीति में व्यस्त :-

जब वोट की राजनीति में व्यस्त नेताओं के पास इस मुद्दे पर सोचने का समय नहीं था, तब रमेश यदु प्रदेश भर में गली-गली घूमकर संगठन को मजबूत करते रहे और इस मांग को गंभीरता से दिल्ली तक ले गए। अब उसकी गूंज संसद तक सुनाई दे रही है।

बड़ा फैसला 11 सांसद, 11 प्रभारी :-

लगातार संपर्क और संवाद के बाद भी प्रक्रिया में हो रही देरी को देखते हुए रमेश यदु ने अब जनप्रतिनिधियों के माध्यम से केंद्र पर सीधा दबाव बनाने का फैसला किया है।

उन्होंने निर्णय लिया है कि एक सप्ताह के भीतर छत्तीसगढ़ के सभी 11 सांसदों को ज्ञापन सौंपा जाएगा। इसके लिए हर लोकसभा क्षेत्र में विशेष प्रभारियों की नियुक्ति कर दी गई है।

सांसद के पास कौन जाएगा:-

1. सरगुजा – सांसद चिंतामणि महाराज: प्रभारी – सरगुजा संभाग अध्यक्ष देवनारायण यादव

2. रायगढ़ – सांसद राधेश्याम राठिया: प्रभारी – महेश्वर यादव

3. कोरबा – सांसद श्रीमती ज्योत्सना महंत: प्रभारी – जिला अध्यक्ष कोरबा चूड़ामणि

4. जांजगीर-चांपा – सांसद श्रीमती कमलेश जांगड़े: प्रभारी – धर्मेंद्र यादव एवं जिला अध्यक्ष विष्णु यादव

5. बिलासपुर – सांसद व केंद्रीय मंत्री तोखन साहू: प्रभारी – प्रदेश उपाध्यक्ष विष्णु यादव एवं जिला अध्यक्ष रामचंद्र यादव

6. महासमुंद – सांसद श्रीमती रूपकुमारी चौधरी: प्रभारी – जिला अध्यक्ष विजय यादव

7. रायपुर – सांसद बृजमोहन अग्रवाल: प्रभारी – समाजसेवी मनोज यादव एवं जिला अध्यक्ष गजानन यादव

8. दुर्ग – सांसद विजय बघेल: प्रभारी – प्रदेश संगठन मंत्री मनोज यादव एवं जिला अध्यक्ष राजदीप यादव

9. राजनांदगांव – सांसद संतोष पांडे: प्रभारी – प्रदेश उपाध्यक्ष हरीश यादव एवं जिला अध्यक्ष दुर्गेश यादव

10. कांकेर – सांसद भोजराज नाग: प्रभारी – बस्तर संभाग अध्यक्ष महेंद्र यादव एवं जिला अध्यक्ष सुदामा यादव

11. बस्तर – सांसद महेश कश्यप: प्रभारी – जिला उपाध्यक्ष रघुवंश यादव

प्रदेश अध्यक्ष ने सभी प्रभारियों को समय-सीमा में ज्ञापन सौंपने की तैयारी पूरी करने के निर्देश दिए हैं।

सर्व यादव समाज को उम्मीद है कि छत्तीसगढ़ के 11 सांसद इस मुद्दे को शीतकालीन सत्र में मजबूती से उठाएंगे और वर्षों से लटकी रावत और ठेठवार समाज की मांग पर केंद्र सरकार अतिशीघ्र मुहर लगाएगी।

Related Articles

Back to top button