Breaking News

त्योहार से पहले पुलिस का एक्शन…आर्म्स-आबकारी एक्ट में 2 गिरफ्तार…8 बदमाशों पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई…

रायपुर। आगामी त्योहारी सीजन को देखते हुए नॉर्थ जोन पुलिस ने सघन अभियान चलाया। 

डीसीपी दीपमाला कश्यप और एडि. डीसीपी आदित्य पांडे के नेतृत्व में थाना गुढ़ियारी, उरला, खम्हारडीह, पंडरी और खमतराई में कार्रवाई की गई।

थाना गुढ़ियारी ने धारदार हथियार रखने पर जुगनू साहू उर्फ गोलू (35) के खिलाफ आर्म्स एक्ट 25,27 के तहत केस दर्ज किया। वहीं थाना उरला ने राजू भारती (47) को अवैध शराब के साथ आबकारी एक्ट 34(2) में पकड़ा।

इसके अलावा शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए 8 बदमाशों पर BNSS की धारा 170, 126, 135(3) के तहत प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई, जिसमें खम्हारडीह में 4, पंडरी में 2 और खमतराई में 2 बदमाश शामिल हैं।

 

Related Articles

Back to top button