हिंदू सिर्फ चुनावी मुद्दा… गौमाता को चारा तक नहीं…बांग्लादेश में 4 हिंदुओं की हत्या… फुण्डहर गौठान में 8 गौवंश की मौत… विकास उपाध्याय का भाजपा पर बड़ा हमला…

रायपुर। पूर्व संसदीय सचिव विकास उपाध्याय ने केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि बांग्लादेश के रंगपुर में एक ही हिंदू परिवार के 4 लोगों की गला घोंटकर निर्मम हत्या ने मोदी सरकार की विदेश नीति की पोल खोल दी है। मृतकों में जिला स्कूल के सेवानिवृत्त शिक्षक गणपति चक्रवर्ती (65), पत्नी प्रीतिलता (50), बेटी आगामी (23) और बेटा प्रियम (12) शामिल हैं।
उपाध्याय ने कहा कि पिछले 2 साल में 100 से अधिक हिंदुओं के उत्पीड़न की खबरें हैं, चाहे बांग्लादेश हो या अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया, स्विट्जरलैंड और पाकिस्तान। सरकार चुप है।
दूसरी तरफ उन्होंने छत्तीसगढ़ में गौवंश की मौतों पर भी सरकार को घेरा। उन्होंने कहा कि राजधानी के फुण्डहर गौठान में 8 गौवंश की मौत हुई। वहां न चारा है न व्यवस्था, फिर भी एग्रीमेंट के तहत 600 से अधिक गौवंश भेज दिए गए। पूरे प्रदेश के गौठानों का यही हाल है।
पूर्व की कांग्रेस सरकार के गौठानों में भाजपा सरकार ने शराब दुकानें खोल दी हैं। जो गौमाता को चारा नहीं दे सकते वो शासन क्या चलाएंगे? भाजपा का दोहरा चरित्र सामने आ गया है I.




