राज्यपाल से निजी विश्वविद्यालयों के कुलाधिपतियों ने की भेंट…नए विधेयक पर चर्चा…

रायपुर, 24 जुलाई । राज्यपाल रमेन डेका से आज लोकभवन, रायपुर में राज्य के प्रमुख निजी विश्वविद्यालयों के पदाधिकारियों ने सौजन्य भेंट की।
इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने छत्तीसगढ़ निजी विश्वविद्यालय स्थापना एवं संचालन (संशोधन) विधेयक, 2026 के प्रावधानों पर राज्यपाल से विस्तृत विचार-विमर्श किया। चर्चा नए निजी विश्वविद्यालयों की स्थापना की प्रक्रिया और गुणवत्ता मानकों को लेकर केंद्रित रही।
राज्यपाल डेका ने इस अवसर पर कहा कि राज्य में उच्च शिक्षा के विस्तार के साथ-साथ उसकी गुणवत्ता सुनिश्चित करना सबसे महत्वपूर्ण है। उन्होंने निजी विश्वविद्यालयों से शोध, कौशल विकास और रोजगारोन्मुखी शिक्षा पर विशेष ध्यान देने का आग्रह किया।
भेंट के दौरान मैट्स विश्वविद्यालय रायपुर के कुलाधिपति गजराज पगारिया, शंकराचार्य प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी भिलाई-दुर्ग के कुलाधिपति आईपी मिश्रा, भारती विश्वविद्यालय दुर्ग के कुलाधिपति सुशील चंद्राकर, कलिंगा विश्वविद्यालय रायपुर के कुलाधिपति डॉ. संदीप अरोड़ा, आईएसबीएम विश्वविद्यालय गरियाबंद और रायपुर के कुलपति डॉ. आनंद महलवार, अंजनेय विश्वविद्यालय रायपुर के कुलाधिपति अभिषेक अग्रवाल, दावड़ा विश्वविद्यालय रायपुर के सीईओ श्चिन्मय दावड़ा और कोलंबिया विश्वविद्यालय रायपुर के प्रो. कुलाधिपति हरजीत सिंह हूरा उपस्थित र



